मेदिनीनगर बाजार में खपाने से पूर्व 1776 लीटर नकली धारा रिफाइन जब्त
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के बैरिया मोहल्ला स्थित कृषि बाजार समिति स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने 1776 लीटर नकली रिफाइन तेल बरामद किया है। धारा नाम से तैयार नकली रिफाइल मंगवाने व बाजार में खपाने के खिलाफ यह कार्रवाई धारा रिफाइन कंपनी के प्रबंधक के आवेदन के आधार पर की गई। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि कंपनी को पिछले कई दिनों से बाजार में नकली धारा रिफाइन तेल की बिक्री की सूचना मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद कंपनी स्तर पर जांच कराई गई। जांच में यह सामने आया कि बैरिया कृषि बाजार समिति स्थित दिनेश अग्रवाल के गोदाम से कथित रूप से बाहर से मंगाए गए नकली धारा रिफाइन तेल की आपूर्ति और बिक्री की जा रही है। कंपनी की ओर से पुलिस को यह भी सूचना दी गई थी कि गोदाम में बड़ी मात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.