पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को होटल आरडीएस में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष विकास शेट्टी ने सभी सदस्यों के स्वागत से किया। सचिव वरुण जायसवाल ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी सदस्यों ने संतुष्टि के साथ स्वीकार किया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार द्वारा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में व्यवसायिक एवं सामाजिक हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त के साथ सकारात्मक बदलावों की उम्मीद की गई। यह तय किया गया कि सभी व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों के अंदर के साथ-साथ बाहर के क्षेत्रों में ...