पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में सक्रिय मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक अर्बन रेस्टोरेंट में हुई जिसमें सर्वसम्मति से 21 दिसंबर को दिन के 10 बजे से जमुने में स्थित मां दुर्गा भैंसाखूर मंदिर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। चैंबर सदस्यों के सौजन्य से वृद्ध जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण भी किया जाएगा। चैंबर के अध्यक्ष विकास सेठी ने बताया कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी। शिविर में मुख्य रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, न्यूरो सर्जन डॉ. रवीश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार एवं डॉ. गौरव विशाल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.