गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है कि लंबे समय से प्रतीक्षित मेदिनीनगर-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा को अब नियमित परिचालन की मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान की गई है। ट्रेन संख्या 13379/13380 (धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस), जो पहले ट्रायल के रूप में स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही थी, अब साप्ताहिक नियमित ट्रेन के रूप में संचालित होगी। उससे पलामू और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधे मुंबई जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत था। इस ट्रेन के नियमित संचालन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आग्रह किया था। ट्रेन के नियमित परिचालन का शुभारंभ सा...