पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गैस की किल्लत ने मजदूरों की समस्या बढ़ा दिया है। गैस नहीं मिलने के कारण खाना बनाने की किल्लत की वजह से दूरदराज जिलों के श्रमिक अपने गांव लौटने लगे हैं। इसके कारण जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा, बैरिया, सादिक चौक, बेलवाटिका चौक, चैनपुर के विवेकानंद चौक पर सुबह में मजदूरों की लगने वाली भी आधी हो गई है। झारखंड मजदूर यूनियन के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैस के किल्लत ने मजदूरों के सामने भुखमरी जैसा स्थिति उत्पन्न कर दिया है। मेदिनीनगर शहर में रहने वाले मजदूर घर की ओर वापस लौटने लगे हैं। मेदिनीनगर शहर के विभिन्न चौकों पर प्रतिदिन करीब दो से ढाई हजार मजदूर खड़ा रहते थे। लेकिन अब अधिकांश मजदूर घर वापस चले गए हैं इसके कारण चौक पर आधे मजदूर ही पहुंच रहे हैं।रेड़मा चौक पर गुरुवार को काम के लिए पहुं...