पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांच नगर निकायों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के शुक्रवार असाधारण गजट के माध्यम से इसे अधिसूचित किया है। इसी प्रकार विश्रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष का पद भी अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किया गया है। निर्वाचन आयोग ने पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत का अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए और हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है जबकि छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद अनारक्षित अन्य के लिए निर्धारित किया गया है। नगर निकाय के एकल पद के लिए आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी होने के कारण आसन्न चुनाव की तैयारी में जुटे कई उम्मीदवारों को रणनीति बदलने के लिए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.