अयोध्या, जुलाई 3 -- अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि "प्रभु श्रीराम की कृपा से उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, यही प्रार्थना है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। वह अपने जन्मोत्सव के समय से ही बीमार हैं। यह भी पढ़ें- महंत नृत्य गोपाल की सेहत में सुधार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...