लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट से कई रोगियों को नया जीवन दिया है। मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स एंड रोबोटिक नीरिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला ने बताया कि हादसा, खेलते समय घुटना मुड़ना या किसी पुरानी चोट से परेशान लोगों के लिये ये सर्जरी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें घुटने से लेकर कूल्हा और कंधे तक की सर्जरी शामिल हैं। राजेश कुमार (71 वर्ष), डॉ. अंजू पुरी (67 वर्ष),शिक्षक राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव (77 वर्ष), 26 वर्षीय अली नवाज़ खान एवं मिथिलेश कुमारी (69 वर्ष) को घुटने, कूल्हे और कंधे की जटिल समस्याओं से राहत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...