गंगापार, जनवरी 12 -- एसपीआरएल फूड्स लिमिटेड उद्योग समूह, सहसों परिसर में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में मौजूद लोगों की जांच किया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। कार्यक्रम के दौरान सतीश केसरवानी, नितिन केसरवानी, सुशील केसरवानी, सुनील केसरवानी, पीयूष सिंह, संजीव तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मेदांता गुरुग्राम से आए डॉ. राकेश अर्पित, डॉ. रमन गुप्ता, डॉ. दीपांशु राय, डॉ. भव्या बंसल, डॉ. रजत, डॉ. अनिल व डॉ. अमित की टीम ने जांच कर मरीजों को दवाइयां वितरित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...