गोड्डा, जनवरी 28 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव स्थित मध्य विद्यालय के बगल में बुधवार को उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार में श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शिलान्यास किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा की राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से मेदनीचक गांव सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को इलाज, टीकाकरण, सहित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलेगा। इससे लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों...