पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- पिथौरागढ़। नगर के सिल्थाम स्थित मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की भीड़ जुटी। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे लोगों ने एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने अपने घर-परिवार की उन्नति व शांति की दुआं मांगी। इस दौरान प्रभु यीशु के वचनों को पढ़ा गया। मेथोडिस्ट चर्च लोगों से भरा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...