मुरादाबाद, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कासमपुर में मेढ़ काटने के विवाद को लेकर बुरी तरह से मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस मामले में तहरीर पर कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नीरज पुत्र स्व.हर प्रसाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि कासमपुर में उनकी जमीन है। बराबर में पाथीराम निवासी मंगूपुरा के खेत है, पाथीराम और उनके बेटे राकेश यादव ,राजेश यादव, बिजनेस यादव, लालाराम ने उनके खेत की मेढ़ काटकर पॉपुलर के पेड़ लगा दिए। 14 मई को 9 बजे वह अपनी पत्नी किरण, भाई धीरज के साथ खेत पर पहुंचे, तो पहले से ही सभी लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खेत जा रहे युवक व परिवार को लाठी-डंडों से पीटा जब मेढ़ काटने की शिकायत की, तो उन्होंने गंदी गालियां देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट शुरू कर दी, जब उनका भाई और पत्नी बचाने आ...