मुरादाबाद, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़िया खेड़ा निवासी एक परिवार ने खेत की मेढ़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार गाटा संख्या-323 स्थित भूमि में प्रार्थी की माता की आधी हिस्सेदारी है, जिस पर वह खेती करती आ रही हैं। बताया गया कि प्रार्थी मजदूरी के सिलसिले में पिछले एक वर्ष से मेरठ में रह रहा था और अपनी जमीन की देखरेख के लिए खेत ठेके पर दे रखी थी। वर्तमान में वह गांव लौटकर खेती करने की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी जमीन की दक्षिण दिशा की मेढ़ तोड़ दी और उसे अपनी भूमि में मिला लिया। जब प्रार्थी ने इसका विरोध करते हुए मेढ़ को सही स्थान पर बनाने की बात कही तो आरोपित विवाद पर उतारू हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.