मेढ़ के विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट, केस दर्ज
रामपुर, जून 14 -- रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुर्जी की मढ़ैया निवासी प्रदीप कुमार सात जून को अपने भाई अरुण के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी पास के ही खेत स्वामी वहीद, शादाब, शावेज और आसिम भी आ गए। आते ही इन्होंने मेड़ को लेकर उसका विवाद शुरू कर दिया। प्रदीप का आरोप है कि आते ही सभी ने गाली-गजौल की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। लोहे की राड से कई वार किए। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट होती देख अन्य ग्रामीण आए तो सभी धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते लोहे की रॉड से किया हमला, केस इसके बाद उसने घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.