मुरादाबाद, मार्च 8 -- मेढ़ के विवाद में किसान को धारदार हथियार से किसी पर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में चंद्रपाल का भाई यशपाल सिंह खेत में गेहूं को पानी लगा रहा था। तभी गांव के राजपाल सिंह ने चंद्रपाल के खेत की मेढ़ काटकर पानी लगाने में अवरोध पैदा किया। जब यशपाल ने राजपाल व जयपाल उर्फ काले से मेढ़ काटने को मना किया तो राजपाल व जयपाल झगड़े पर आमादा हो गए और यशपाल को मारने पीटने लगे और उसके सिर में धारदार हथियार से प्रहार किया और उस पर किसी ठोस वस्तु से वार किया। जिससे यशपाल के सिर में गंभीर चोटें आई तथा दाढ़ टूट गई। पहले भी यशपाल से विवाद कर चुके है परन्तु चंद्रपाल ने राजपाल व जयपाल के खिलाफ किसी प्रकार का कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिय...