मुरादाबाद, फरवरी 28 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में खेत की मेड़ तोड़ने के विरोध पर ग्रामीण को बुरी तरह से मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में शनिवार को तहरीर पर एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के जंग बहादुर पुत्र डोली राम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 27 फरवरी को वह अपने खेत पर गया था। वहां खेत पर घास छील रहा था। शाम के वक्त 6 बजे गांव के खिलेंद्र पुत्र रघुवीर आ गया। खिलेंद्र ने कुछ दिन पहले उसके खेत की मेड़ तोड़ दी थी और कुछ पेड़ भी तोड़ दिए। जब एक पौधा मिट्टी से निकालकर उसे दिखाया, तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो उसके हाथ से खुरपी छीन कर जान से मारने की नीयत से गर्दन और हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर चोटें आई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...