फतेहपुर, मई 12 -- मलवां, संवाददाता। लगातार बदल रहे मौसम और बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज पेट संबंधी दिक्कतों और सांस की परेशानी लेकर पहुंचे। इसके अलावा लूज मोशन, शरीर दर्द, बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या भी अधिक रही। अस्पताल पहुंचे कई मरीजों ने सीने में जकड़न, खांसी, सांस फूलने और पेट दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टरों ने बताया कि तेज धूप, खानपान में लापरवाही और धूल-मिट्टी के कारण एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जांच के दौरान डायबिटीज और सांस के मरीजों में एलर्जी की समस्या अधिक पाई जा रही है। मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की जांच कर इलाज देने में जुटी रही। जिन मरीजों की हालत सामान्य मिली ...