कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले के तिर्वा स्थित डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडर राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन और न्यूरो विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश गंभीर मरीज इन्हीं दोनों विभागों से जुड़े होते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अभाव में उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता। नतीजतन, या तो मरीजों को रेफर करना पड़ता है या कई बार इलाज से पहले ही उनकी मौत हो जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कई बार शासन को पत्र लिखकर मेडिसिन और न्यूरो के डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्ष 2000 में ओपीडी शुरू होने और 2012 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के बाद शुरुआती वर्षों में फैकल्टी पूरी थी, लेकिन समय के साथ डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.