कोडरमा, अप्रैल 6 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। पुलिस लाइन चंदवारा में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। यह कार्यक्रम उनके सर्वांगीण मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित किया जा रहा है। इसमें रांची से पहुंचे प्रशिक्षित योग एवं ध्यान विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद और अनुज कुमार वैद्य ने उपस्थित पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को ध्यान, प्राणायाम और योग की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल में व्याप्त कार्य-दबाव और तनाव को कम करने के उपाय बताए। साथ ही मानसिक शांति, आत्म-संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.