कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। मेडिटेशन, हीलिंग और सकारात्मक सोच के माध्यम से लोगों के जीवन में मानसिक शांति, आत्मविश्वास और खुशहाली लाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहीं सोनम प्रजापति आज क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रही हैं। वह एक प्रमाणित मेडिटेशन टीचर, होओपोनोपोनो हीलर, ईएफटी थेरेपिस्ट, रेकी हीलर एवं मैनिफेस्टेशन कोच हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया रेकी फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेडिटेशन टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप को सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की अद्भुत शक्ति मौजूद होती है, जिसे सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के माध्यम से जागृत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- स्ट्रेस मैनेजमेंट और सकारात्मक सोच पर चर्चा दिव्यांगता से जूझ रही सोनम प्रजापति स...