कानपुर, सितम्बर 18 -- कानपुर। जिन छात्रों ने मेडिक्लेम और सामूहिक दुर्घटना बीमा नहीं कराया है तो छात्रावास और भोजन भी नहीं मिलेगा। यह फरमान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को दिया है। विवि के हॉस्टल में रहने और मेस में भोजन करने वाले सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से मेडिक्लेम और दुर्घटना बीमा कराने का आदेश दिया गया है। 20 सितंबर तक शुल्क जमा न करने वाले छात्र-छात्राओं का मेस में खाना बंद कर दिया जाएगा और हॉस्टल में कमरे का आवंटन रद्द माना जाएगा। सीएसए विवि में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित करने के साथ ही मेस में ब्रेकफास्ट से डिनर तक के भोजन की सुविधा दी गई है। विवि प्रशासन के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को 675 रुपये ...