रामपुर, मार्च 23 -- मेडिकल स्टोर स्वामी को गुमराह कर अज्ञात युवक रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना रविवार की सुबह क्षेत्र के गांव बिजारखाता में धर्म मेडिकल स्टोर पर हुई। मेडिकल स्टोर स्वामी मनोज कुमार मौर्य को गुमराह कर युवक सामान सहित पांच सौ रुपए लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...