आगरा, जून 8 -- शाहगंज क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से 25 हजार रुपये चोरी हो गए। आरोपियों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना दो जून की रात करीब 2:15 बजे की है। तीन अज्ञात व्यक्ति उनके ओम शांति मेडिकल स्टोर में घुस आए। गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...