रुद्रपुर, मार्च 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गदरपुर में एसटीएफ और पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे की दवाइयों का भंडाफोड़ कर मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर से 9416 प्रतिबंधित कैप्सूल, 1300 टैबलेट और 51 कफ सिरप बरामद की है। मंगलवार को खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सोमवार को निरीक्षक एसटीएफ विकास चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा और पुलिस के साथ गदरपुर के कुमार मेडिकल हॉल पर छापा मारा। मेडिकल के खिलाफ लगातार टीम को शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से 9416 डाइसाइक्लोमाइन एचसीआई, ट्रामाडोल एचसीआई एवं एसिटामिनोफेन जैसे प्रतिबंधित कैप्सूल, 1300 अल्प्राज़ोलम 0.5 मिलीग्राम टैबलेट और 51 बोतल कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड कफ सिरप बरामद हुए। मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.