नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग गांव स्थित मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर बदमाश करीब एक लाख रुपये और दवाइयां चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिपियाना बुजुर्ग स्थित चौधरी मार्केट में मनोज का मेडिकल स्टोर है। पीड़ित मनोज ने पुलिस को बताया कि वह 20 फरवरी की रात शटर बंद कर घर चले गए। वह 21 फरवरी की सुबह स्टोर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। पीड़ित ने अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे एक लाख रुपये और कीमती दवाइयां गायब थीं। पीड़ित ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बाजार में आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.