सीतापुर, जून 26 -- सीतापुर , संवाददाता। लहरपुर के अकबरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट कर नहर में फेंकने के आरोपी बदमाशों को पुलिस ने 10 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दो बाइक, एक हजार रुपये व तमंचा बरामद हुआ है।लहरपुर सीओ अभिषेक कुमार के मुताबिक एसओजी व लहरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लहरपुर के शारदा सहायक नहर पटरी के किनारे मछली मण्डी से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोतवाली नगर के शेखसराय निवासी मो. आदिल, इस्लामबाग निवासी शाहिद, कजियारा पक्का बाग के जुबैर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बीते 16 जून को अकबरपुर नहरपुर पुल पर बाइक सवार करश्यौरा निवासी साइबे आलम से लूटपाट कर बाइक, 15 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया था। विरोध पर उसे शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। नहर मे पानी कम होने के कारण साइब...