आजमगढ़, मार्च 23 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बघैला निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक से भूमि दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरार खालसा गांव निवासी दीपक यादव की बिलरियागंज कस्बे के बघैला में मेडिकल स्टोर की दुकान है। उनके अनुसार, दुकान पर आने-जाने वाले डॉ. सचिन यादव, सच्चिदानंद यादव, रामपाल यादव और विजय यादव ने उन्हें भूमि दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि राजपाल यादव ने 37 बिस्वा जमीन के लिए 30 लाख रुपये में सौदा तय किया। विश्वास में आकर दीपक यादव ने आरोपी के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि 13 लाख रुपये नकद दि...