शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा दिखाकर फायरिंग और मारपीट करने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कांट थाना क्षेत्र के ग्राम खुटरिया निवासी राघवेन्द्र सिंह ने 3 मई को तहरीर देकर बताया कि संजय कुमार निवासी गुनारा, शोभित सिंह निवासी ठिंगरी (थाना अल्हागंज), नितिन ठाकुर उर्फ कालू निवासी रुस्तमपुर चक और अमित ठाकुर उर्फ खड़खड़ निवासी फरीदपुर ने एक राय होकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और मारपीट की। मामले में थाना जलालाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- ज...