झांसी, फरवरी 17 -- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आा है। कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटने वाला हिस्ट्रीशीटर है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के राई के ताजिया मोहल्ला में दो दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद एक दुकानदार ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मेडिकल स्टोर संचालक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मेडिकल स्टोर संचालक के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचा...