बरेली, जून 15 -- मीरगंज। क्षेत्र के गांव दियोसास निवासी सतीश पुत्र योगराज दो वर्षों से गांव खमरिया आजमपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनकी खमरिया आजमपुर के राहुल एवं हरेंद्र से छह माह पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सतीश रविवार शाम मेडिकल स्टोर बंद कर अपने गांव लौट रहे थे। उनका आरोप है रास्ते में घात लगाकर बैठे हरेंद्र, राहुल निवासी खमरिया आजमपुर, पवन, मंदीप पैगानगरी एवं तीन अज्ञात साथियों ने घेर कर हमला कर मारपीट की। जिससे सतीश घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...