मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशियन की मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विंध्याचल के खम्हरिया दमुआन गांव निवासी दिलीप कुमार मंडलीय अस्पताल में लैब टेक्निशियन के पद पर तैनात हैं। वें तीन मार्च को ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से छूटने के बाद अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के पास आनलाइन हाजिरी लगा रहा था। मोबाइल पर फेस पंचिंग से आनलाइन हाजिरी लगती है। उसी दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक को लगा कि उनका फोटो ले रहा हूं। इसी बात को लेकर वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपने साथियों को भी बुला लि...