फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। टीबी मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य बनाने के लिए प्राइवेट मेडिकल संचालक भूमिका निभाएंगे। मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार व दवा मुहैया करा स्वस्थ्य बनाने का संकल्प लिया गया। बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए टीमों द्वारा सर्वे तेज कर दिया गया है। जिले के अचल प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि सम्पूर्णता अभियान व शुरु होने वाले सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान में प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालको को टीबी नोटीफिकेशन बढ़वाने के निर्देश दिया। औषधि निरीक्षक संजय दत्त ने टीबी मरीजों को गोद लेने और पोषण पोटली भी उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक आहार मिल सके और जल्द स्वस्थ्य हो सके। संस्था के डीपीसी अंशू वर्मा द्वारा सीएचस...