काशीपुर, मई 20 -- काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए छह मेडिकल स्टोरों को खोला गया था। बुधवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा अवैध ई-फार्मेसी की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण और जीएसआर अधिसूचना की वापसी सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद किया गया। इस दौरान काशीपुर नगर इकाई के सचिव योगेश बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग ई-फार्मेसी को बंद करने की है। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर बंद कर दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन ऑनलाइन दवा की बिक्री से केमिस्ट को बहुत...