फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि कस्बा राजेपुर में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से क्लीनिक चलने की शिकायत सीएमओ से की गयी थी। इसको लेकर जांच की गयी। मेडिकल स्टोर स्वामी को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि तीन दिन के अंदर अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में उपस्थित हों अन्यथा मेडिकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर के साथ मरीजों का इलाज किया जाना गंभीर मामला है। क्लीनिक के पीछे निवास होने के कारण प्रतिष्ठान बंद नहीं किया गया। जब तक स्थिति स्पष्ट न हो जाए तब तक कोई चिकित्सीय कार्य नहीं किया जायेगा। जिंदगी फ्यूज फिल्म का पोस्टर रिलीज, कार्यक्रम कलफर्रुखाबाद।हिंदी फीचर फिल्म जिंदगी ...