मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 नशीले कैप्सूल संग एक गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 3 -- सिडकुल पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए एक युवक को 101 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल स्टोर संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसओ अजय शाह ने बताया कि पुलिस टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस व औषधि निरीक्षक के साथ टीम ने मंगलवार को महादेव मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सागर पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बरसी, थाना तितरो, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 101 कैप्सूल स्पास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.