एटा, अप्रैल 24 -- मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक का शव कुएं में पड़ा मिला है। युवक के पिता ने बताया कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। मृतक एक दिन पहले से गायब था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का प्रमुख कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी देवेश (25) पुत्र मुकेश जलेसर के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह काम करने के लिए दुकान पर गया था। देरशाम तक वह घर नहीं आया तो मेडिकल स्टोर संचालक से फोन कर पूछा गया तो बताया कि वह अपने समय से घर चला गया। मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा था। इधर उधर तलाश के बाद भी कहीं नहीं मिल सका। शनिवार की सुबह फिर से तलाश की गई थी। मृतक के घर के पास ही बने एक कुएं में उसका शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। देख परिजन...