देहरादून, फरवरी 3 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। प्रतिष्ठान के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशों के तहत सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान के अंतर्गत कोडीन युक्त कफ सिरप एवं अन्य औषधीय की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी द्वारा विकासनगर, डाकपत्थर एवं सेलाकुई क्षेत्र स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएँ पाई जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रतिष्ठान के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। निरीक्षण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.