हरदोई, मार्च 30 -- संडीला। लखनऊ के रामनगर ससपन निवासी बाइक सवार मोहित दवा लेने भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दवा लेने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा, बाइक पर बैठा और मौका पाकर उसे लेकर चलने लगा। इसी बीच दवा ले रहे युवक ने देखा तो बाइक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...