फरीदाबाद, अगस्त 9 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। फतेहपुर बिल्लोच में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एसएनसीबी) की फरीदाबाद टीम ने शनिवार शाम छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। टीम को आरोपी के मकान और सामने बने गोदाम की तलाशी में 15 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल, सैकड़ों इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस के अनुसार बरामद नशीली दवाओं में प्रतिबंधित साल्ट की कुल मात्रा करीब 899.170 ग्राम है। इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलने से गांव में नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान फतेहपुर बिल्लोच निवासी प्रवीण कुमार के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई...