सीतापुर, मार्च 26 -- सीतापुर, संवाददता। कोतवाली देहात इलाके में चोरों ने श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 25 हजार रपये व सामान बटोर ले गए। चोरों की पहचान न हो सके इसलिए डीवीआर भी उठा ले गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।रामकोट के पुरैना निवासी विनीश कुमार का मुबारकपुर में श्री कृष्णा नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। विनीश के मुताबिक मंगलवार रात में वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर आ गए थे। बुधवार सुबह वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा पड़ा था। भीतर गए तो गल्ले में रखे 25 हजार रुपये, इन्वर्टर-बैटरी व अन्य कीमती सामान पार कर ले गए थे। कोतवाली देहात पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...