कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोतवाली क्षेत्र के कोर्रों गांव के समीप पुरानी रंजिश के चलते एक मेडिकल स्टोर कर्मी पर प्राणघातक हमला किया गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सैनी के कमासिन निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका भाई शिवचंद्र मंझनपुर के रामपुर मड़ूकी में रहता है और मंझनपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। पीड़ित के मुताबिक 22 मार्च की शाम वह (शिवचंद्र) अपने साथी सौरभ के साथ स्टोर का काम खत्म करके घर जा रहा था। रास्ते में कोर्रों के समीप अंबावां पूरब निवासी सोनू ने अपने साथी धर्मेंद्र, चांद व अन्य के साथ मिलकर उसको रोक लिया। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित का भाई बेहोश होकर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज में अभी भी उसका इलाज चल रहा है। कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.