बागेश्वर, अप्रैल 7 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर औषधि विभाग ने जिले में मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा बैजनाथ, गागरीगोल और मन्यूडा क्षेत्रों में किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत लाइसेंस शर्तों, दवाओं के भंडारण, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी बंद होना, पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री, एक्सपायर्ड दवाओं का अनुचित भंडारण, अभिलेखों में खामियां, दवाओं को निर्धारित तापमान पर न रखना और साफ-सफाई की कमी जैसी गंभीर लापरवाहियां पाई गईं। इन अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोरों पर तत्काल प्रभ...