पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जन औषधीय केन्द्र व मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, औषधि निरीक्षक पंकज पंत ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी, रिफेजरेटर और एक्सपायरी बॉक्स की जांच की। साथ ही मेडिकल स्वामियों को स्टोरों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...