रामपुर, जून 20 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में खुद से ड्रिप लगाने के चक्कर में पति की मौत हो गई। पति पत्नी के लिए मेडिकल से बोतल खरीद कर लाया था। ड्रिप लगाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ी तो पति ने बोतल खुद को लगा ली। कुछ देर के बाद पति की भी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात पति की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मामला थाना क्षेत्र के खौद गांव के मझरे का है।

पति-पत्नी का घटनाक्रम गांव निवासी युवक पप्पू सैनी अपनी पत्नी कुसुम सैनी के लिए मेडिकल से ताकत की बोतल खरीद कर लाया था। शुक्रवार को पति ने ड्रिप लगाकर पत्नी के बोतल चढ़ाने शुरू की। कुछ देर के बाद पत्नी की हालत बिगड़ी तो पति ने बोतल को हटा दिया। शेष बची आधी बोतल पति ने स्वयं खुद ही ड्रिप लगाकर चढ़ाने शुरू की। कुछ देर के बाद पति की भी हालत बिगड़न...