रुडकी, जनवरी 31 -- कलियर, संवाददाता। हज हाउस सभागार में मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को नशे के खिलाफ आयोजित गोष्ठी में मेडिकल संचालकों को दवाओं के रखरखाव की जानकारी दी गई। मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीसी/डीएलए गढ़वाल मंडल सुधीर कुमार और विशिष्ट अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती रही। इन्होंने कहा कि नशा न केवल युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है, बल्कि वह पूरे परिवार के लिए खतरा है। अक्सर शिकायतें मिलती है कि जितनी भी नारकोटिक दवाइयां है उनका दुरुपयोग किया जा रहा है उन पर कैसे-कैसे अंकुश लगाया जाना चाहिए और कैसे फार्मासिस्ट को अपनी दुकान का संचालन करना है। इसी के तहत मेडिकल संचालक को रजिस्टर वितरण किए गए और कैसे रजिस्टर बनाना है और उसमें सभी दवाइयों को कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई है।...