नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा। निम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आईसीयू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा में प्रिसिजन गाइडेड एंटीमाइक्रोबियल उपयोग विषय पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डॉ. विक्रम सिंह (चांसलर) रहे। उन्होंने एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों के इस्तेमाल से बचने की बात कही। डॉ. उमा भारद्वाज ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप को मेडिकल शिक्षा और आम लोगों तक जागरूकता के माध्यम से पहुंचाना जरूरी है। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. इकबाल कौर और डॉ. बी.एल. शेरवाल ने एंटीबायोटिक के सही और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...