बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित गनेशा लॉन में रविवार को बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हुदा खान ने की, जबकि संचालन महासचिव कुमारदीप मिश्र ने किया। अध्यक्ष ने मेडिकल व्यापार से जुड़े सदस्यों एवं व्यवसायियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 20 मई को जिलेभर में दवा दुकानों की हड़ताल उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ लोग संगठन से जुड़े बिना भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं,...