मुंगेर, जून 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने सोमवार को सदर मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित आईसीयू वार्ड और पैथोलॉजी जांच केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन के साथ जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी भी मौजूद थे। सिविल सर्जन ने मौके पर उपस्थित अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन और अन्य कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिए। ​

आईसीयू वार्ड में गंदगी पर जताई नाराजगीः ​सिविल सर्जन सबसे पहले मॉडल अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित आईसीयू वार्ड पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान वार्ड में साफ-सफाई को लेकर कई कमियां पाई गईं, जिस पर सिविल सर्जन ने क...