मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने भेजे गंदे फोटो-वीडियो, महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई FIR
संवाददाता, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में नीट-पीजी की तैयारी कर रही एक महिला डॉक्टर को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की ऐसी हरकतों से परेशान महिला डॉक्टर ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के अर्जुनगंज स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला एमबीबीएस डॉक्टर पिछले कई दिनों से परेशान थी। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव उसे जिस तरह के गंदे मैसेज और फोटो-वीडियो भेजे थे उससे वह बुरी तरह मानसिक तनाव में थी। परेशान होकर महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस से करने का निर्णय लिया। वह सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई घटना का विवरण देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.