अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जेएन मेडिकल कालेज में सक्रिय दलाल ने गुरुवार को मरीज से बलगम की जांच कराने के दौरान पांच सौ रुपए ले लिए। जकरिया मार्केट स्थित एक लैब पर दलाल काम करता है। प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इरफान अहमद खान ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर ओपीडी के मैनगेट पर एक सक्रिय दलाल मरीज से बातचीत कर रहा था। मरीज से पूछने पर पता चला कि दलाल ने बलगम की जांच के नाम पर पांच सौ रुपए ले लिए। सुरक्षा अधिकारी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान मो.वकील निवासी आसिफ नगर जमालपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल कालेज में जांच के नाम पर रुपए लेने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.